Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsGrand Celebration of Krishna Janmashtami with Cultural Festivities in Saraiya
सुपौल : धूमधाम से मनाया गया कृष्णाष्टमी पर्व

सुपौल : धूमधाम से मनाया गया कृष्णाष्टमी पर्व

संक्षेप:

प्रखंड क्षेत्र में रविवार को श्री कृष्ण भगवान जन्मोत्सव कृष्णाष्टमी पूजा धूमधाम से मनाई गई। दाहुपट्टी गांव, नारायणपुर रेलवे हॉल्ट और सरायगढ़ गांव में मूर्तियों की पूजा की गई। मेले का आयोजन भी हुआ,...

Aug 18, 2025 05:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़ निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार को श्री कृष्ण भगवान जन्मोत्सव कृष्णाष्टमी पूजा बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर दाहुपट्टी गांव के डॉ उपेंद्र कुमार के आवासीय परिसर में, नारायणपुर रेलवे हॉल्ट परिसर, सरायगढ़ गांव सहित विभिन्न जगहों पर मूर्ति स्थापित कर श्रद्धालुओं के द्वारा पूजा अर्चना किया गया।कई जगहों पर मेले का भी आयोजन किया गया। कृष्णाष्टमी पूजा को लेकर पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही महिला और पुरुष भक्तों की काफी भीड़ जुटी रही। जहां पूजा गांव के अविभावक और बच्चों ने मूर्ति का दर्शन किए। तथा मेले का आनंद उठाया।श्री

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कृष्ण भगवान जन्मोत्सव को लेकर डॉ उपेंद्र कुमार ने कहा कि श्री कृष्ण ऐसे ईश्वर है जो सभी कलाओं से परिपूर्ण है। उन्होंने अपनी बाल लीलाओं से संपूर्ण विश्व को संदेश दिया और बड़े बड़े चमत्कार किए। उन्होंने दुनियां को प्रेम व शांति का संदेश दिया।ऐसे ईश्वर का जन्म निश्चय ही महोत्सव है। आयोजित मेले को लेकर भव्य रूप से पंडाल व आकर्षक ढंग से लाईिंटग की व्यवस्था कराई गई है। विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का विभाजन किया गया।