Supaul News: सुपौल : एसडीएम ने किया पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण
हिन्दुस्तान, सुपौल
Supaul News: सरकार ने पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया था। लेकिन अधिकतर पंचायत भवनों पर ताला लटका रहता है। एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने नागपंचमी पर मेला निरीक्षण करते समय पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया और अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्रवाई का आदेश दिया।

Supaul News: पिपरा, एक संवाददाता। सरकार ने पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया था। इसका उद्देश्य जाति, आय, निवास सहित विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र और जमीन संबंधी कार्यों का निपटारा पंचायत में ही करना था। लेकिन हकीकत में अधिकतर पंचायत भवनों पर ताला ही लटका रहता है। सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के पथरा दक्षिण पंचायत अंतर्गत कैलाशपुरी विषहरी स्थान में आयोजित मेले का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम मनोहर कुमार साहू ने मेला निरीक्षण के बाद पंचायत सरकार भवन का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत सरकार भवन में ताला लटका मिला और कोई भी कर्मी ड्यूटी पर उपस्थित नहीं था।
इस पर नाराजगी जताते हुए एसडीएम ने अनुपस्थित सभी कर्मियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया।


