Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsGovernment Land Encroachment Authorities Issue 24-Hour Ultimatum to Vacate
सुपौल : सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम, मची खलबली

सुपौल : सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने का दिया अल्टीमेटम, मची खलबली

संक्षेप:

कुनौली में, सीओ विजय प्रताप सिंह ने अतिक्रमणकारियों को सरकारी जमीन 24 घंटे के अंदर खाली करने की चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण के कारण एसएसबी जवानों को पेट्रोलिंग में समस्या हो रही है। यदि समय सीमा में जमीन नहीं खाली की गई, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Dec 05, 2025 11:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

कुनौली, निज प्रतिनिधि। बेरियाघाट से लेकर सीमा बांध के पाया किनारे और कुनौली बाजार में लोगों के द्वारा सरकारी सरकारी जमीन अतिक्रमण करने वाले को विजय प्रताप सिंह सीओ ने शुक्रवार को अतिक्रमित लोगों 24 घंटे के अंदर जमीन खाली करने का चेतावनी दिया। सीओ ने बताया कि भारतीय भू-भाग में सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है, जिससे भारतीय परिभाग के एसएसबी जवानों को पेट्रोलिंग में समस्या हो रही है। अंचल प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उन्हें 24 घंटे का समय दिया सरकारी जमीन खाली करने के लिए । जमीन नहीं खाली करने पर कार्रवाई किया जाएगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

भारत-नेपाल सीमा पर भारतीय भूभाग में भी कुछ लोगों ने नो मेंस लैंड पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे भारतीय प्रभाग के एसएसबी जवानों को पेटोलिंग करने में दिक्कत हो रही है। भारतीय प्रभाग में नो मेंस लैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शुक्रवार को अंचल प्रशासन, एसएसबी के असिसिटेंट कमांडेंट जितेंद्र कुमार झा के सीओ ने माइक से एलाउंस कराकर 24 घंटे के अंदर सरकारी जमीन पर से अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया । साथ ही सभी अतिक्रमणकारियों को भी चिन्हित किया गया। और अफसरों ने अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम दिया है। बेरियाघाट से लेकर भंसार के पाया किनारे गांधी शेड तक और बाजार के शीतल चौक तक कछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। नो मेंस लैंड पर कचरा डंप करता हैं। जिस वजह से जवानों को संयुक्त पेट्रोलिंग करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीओ विजय प्रताप सिंह ने कहा कि निर्धारित समय में अतिक्रमण नहीं हटाने पर चिन्हित अतिक्रमित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रर्वाई की चेतावनी दी । राजस्व कर्मचारी इंद्रदेव,अंकित कुमार,मोहन ठाकुर, कुनौली थाना से दीपक कुमार सहित जवान मौजूद रहे।