सुपौल : आज से पंचायतों में सहयोग शिविर का होगा आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल में जनशिकायतों का समाधान करने के लिए पंचायतवार शिविर का आयोजन मंगलवार से किया जाएगा। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को यह शिविर आयोजित होंगे। 19 से 21 जुलाई तक विभिन्न पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। अधिकारियों और पुलिस बल की भी नियुक्ति की गई है।

सुपौल : आज से पंचायतों में सहयोग शिविर का होगा आयोजन

सुपौल, एक संवाददाता। सरकार के प्राप्त निर्देश के आलोक में जनशिकायतों को सुलभ तरीके से प्राप्त करने तथा उनके प्रभावी निवारण के उद्देश्य से शिविर का आयोजन पंचायतवार मंगलवार से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत वार्ड सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते प्रखंड विकास पदाधिकारी कृष्णा कुमारी ने बताया कि निर्देश के आलोक में 19 में से 21 जुलाई तक प्रत्येक तीसरे मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 19 मई को घुरन ,बैरिया एवं करिहो 2 जून को पिपराखुर्द ,बलवा बसबिट्टी, बकौर व तेलवा 16 जून को बलहा , परसरमा-परसौनी, एकमा ,वीणा गोपालपुरसिरे, रामदत्तपट्टी, सुखपुर- सोल्हनी , मल्हनी, व बेरो वही 7 जुलाई को बरुआरी, गोठबरुआरी, लाऊढ़, हरदी पूरब, हरदी पश्चिम व अमहा जबकि 21 जुलाई को कर्णपुर, चैनसिंहपट्टी व लौकहा पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त अवधि के दौरान प्रत्येक माह के प्रथम व तीसरे मंगलवार को आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अधिकारी व कर्मी, दंडाधिकारी सहित पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।