सुपौल : शिविर में 350 मरीजों की आंखों की जांच, 40 ऑपरेशन को चयनित
सुपौल में लायंस क्लब और श्रीबालाजी नेत्रालय ने रविवार को नेत्र रोगियों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया। जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने शिविर की शुरुआत की। 350 मरीजों की आंखों की जांच की गई और 40 मरीजों...
सुपौल, एक प्रतिनिधि। लायंस क्लब व श्रीबालाजी नेत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को टाउन हॉल में नेत्र रोगियों के लिए नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया। इसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। शिविर के मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी सावन कुमार रहे, जिन्होंने सबसे पहले अपनी आंखों की जांच कराकर इसकी शुरुआत की, जबकि उनके साथ सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार भी मौजूद रहे। इससे पूर्व श्रीबालाजी नेत्रालय के निदेशक व मुख्य चिकित्सक शशि मोहनका का उन्होंने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया। शिविर में 350 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जबकि 40 मरीजों का परीक्षण कर ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।
इनमें गरीब रोगियों के मोतियाबिंद का मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। इस मौके पर जिला पदाधिकारी सावन कुमार ने लायंस क्लब की सराहना करते हुए ऐसे कार्यक्रमों को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी आयोजित करने के लिए कहा। इधर, लायंस क्लब के संयोजक धर्मेन्द्र सिंह पप्पू ने कहा कि श्रीबालाजी नेत्रालय के निदेशक डॉ शशि मोहनका सुपौल के ही सपूत हैं। उन्होंने लायंस क्लब के आग्रह पर अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सुपौल में शिविर लगाया और जरूरतमंदों को इसका लाभ मिला। इस अवसर पर लायंस क्लब के जोनल अध्यक्ष भरत कुमार झा, अध्यक्ष तपेश्वर मिश्र, डॉ शांति भूषण,डॉ ओपी अमन, डॉ विकास, डॉ प्रदीप शर्मा, डॉ आरके यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




