Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsForeign Liquor Seized in Supaul Smuggler Arrested Ahead of New Year Celebrations
सुपौल : जश्न के लिए मंगाई गई विदेशी शराब की खेप बरामद

सुपौल : जश्न के लिए मंगाई गई विदेशी शराब की खेप बरामद

संक्षेप:

सुपौल में नए साल के जश्न के लिए मंगाई गई विदेशी शराब की खेप उत्पाद विभाग ने बरामद की। पिपरा खुर्द पंचायत के लालगंज वार्ड 8 में छापेमारी में 117.360 लीटर शराब मिली, और लक्ष्मी कामत को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहा था।

Dec 24, 2025 10:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। नए साल के जश्न के लिए मंगाई गई विदेशी शराब की खेप उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद की है। सुपौल उत्पाद थाना टीम को यह सफलता पिपरा खुर्द पंचायत के लालगंज वार्ड 8 में मंगलवार शाम छापेमारी में मिली। मौके से 117.360 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब तस्करी के आरोप में लक्ष्मी कामत को गिरफ्तार किया। सुपौल उत्पाद थानाध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पिपरा खुर्द पंचायत के लालगंज वार्ड 8 में जश्न के लिए विदेशी शराब की खेप में मंगवाई गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उत्पाद निरीक्षण कुश कुमार के नेतृत्व में लालगंज वार्ड 8 निवासी हरेराम कामत के घर छापेमारी की गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उधर, टीम में शामिल उत्पाद निरीक्षक कुश कुमार ने बताया कि सादे लिबास में छापेमारी दल में शामिल लोग हरेराम कामत के घर पहुंचे। गुप्तचरों से मिली सूचना के आधार पर घर के पीछे बने बाथरूम की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बोरे में छुपाकर रखी हुई विदेशी शराब की खेप मिली। उन्होंने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में हरेराम कामत को मौके से गिरफ्तार कर उत्पाद थाना लाया गया। उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि 16 अलग-अलग बोरे में छुपाकर रखी हुई 339 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कर शराब तस्करी के आरोप में हरेराम कामत को जेल भेज दिया गया। बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार करता था और आसपास के इलाकों में शराब की आपूर्ति करता था। शराब की खेप कहां से आई और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसका बैकवड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक कुश कुमार के अलावा एक्साइज दारोगा प्रीति कुमारी, जमादार अताउर्रहमान, सुधीर कुमार समेत अन्य थे।