Supaul News: सुपौल : सिसौनी और घोघररिया के 2890 बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिली राहत
Supaul News: मरौना में बाढ़ से प्रभावित 2,890 परिवारों को प्रशासन द्वारा राहत सामग्री दी गई। प्रत्येक परिवार को चूड़ा, चना, चीनी और एक पॉलिथिन शीट प्रदान की गई है। राहत सामग्री मिलने से प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक वस्तुओं में मदद मिली है, और प्रशासन बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहा है।

Supaul News: मरौना, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का वितरण किया गया। सिसौनी एवं घोघररिया पंचायत के कुल 2,890 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई। राहत सामग्री मिलने से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल जरूरत की वस्तुओं के लिए काफी सहूलियत मिली।अंचलाधिकारी अभिजीत ने बताया कि प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को ढाई किलोग्राम चूड़ा, एक किलोग्राम चना और 500 ग्राम चीनी उपलब्ध कराई गई है। इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को एक पॉलिथिन शीट भी दी गई, ताकि बारिश और बाढ़ के दौरान परिवारों को अस्थायी रूप से सुरक्षित रहने में मदद मिल सके।प्रशासन
द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने के साथ ही बाढ़ की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं और क्षेत्र की स्थिति का आकलन किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर आगे भी आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

