ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमारपीट में पांच लोग हुए घायल

मारपीट में पांच लोग हुए घायल

थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड 9 में गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी में कराया...

मारपीट में पांच लोग हुए घायल
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSat, 10 Oct 2020 03:34 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड 9 में गुरुवार की शाम आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज पीएचसी में कराया गया।

बताया जाता है कि लालदाय देवी की बकरी कौशकी कामत के आंगन में चली गई। बकरी आंगन में रखे अनाज को खा लिया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में पहले पक्ष के करन कुमार, लालदाय देवी और दूसरे पक्ष के कौशकी कामत, सुनीता देवी, मैन देवी घायल हो गई। लालदाय देवी ने थाना में कौशकी कामत, सुनीता देवी, मैना देवी को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के कौशकी कामत ने लालदाय देवी, लीला देवी, करन भंडारी, भुलकुनिया देवी को नामजद कर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया की पहले पक्ष द्वारा दर्ज केस के नामजद आरोपी कौशकी कामत को गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें