
सुपौल : हथियार के साथ पांच बदमाश गिरफ्तार
सुपौल में पुलिस ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया जो पिस्टल और गोली के साथ लूट की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों के पास से एक मेड इन यूएसए पिस्टल, दो मैग्जीन, चार गोली, छह मोबाइल और तीन बाइक बरामद...
सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पिस्टल और गोली के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे पांच बदमाशों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाशों में पिपरा थाना क्षेत्र के बैलोखरा वार्ड 3 का रामप्रवेश कुमार, पथरा वार्ड 3 का सोनू कुमार, नगर परिषद वार्ड 28 का मिथिलेश कुमार, वार्ड 27 का मो. शमशेर उर्फ आजाद और किशनपुर थाना क्षेत्र के खखई पुनर्वास वार्ड 3 का मो. अनवर शामिल है। एसपी शरथ आरएस ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनकी तलाशी लेने पर पुलिस को एक मेड इन यूएसए लिखा एक पिस्टल, दो मैग्जीन, चार गोली, छह मोबाइल और तीन बाइक बरामद की।
एसपी के मुताबिक, मंगलवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि पिपरा रोड में एसएन टीवीएस शोरूम के पास एक चाय दुकान पर कुछ बदमाश लूट या बड़ी वारदात की योजना बनाने के लिए जुटे हैं। सूचना पर फौरी कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस चाय-नाश्ते के दुकान पर पहुंची। पुलिस गाड़ी को रूकता देख कुछ संदिग्ध इधर-उधर भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने सभी को पकड़ लिया। नाम-पता पूछने के बाद एक-एककर सभी की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में मिथिलेश के पास से एक मेड इन यूएसए लिखा एक पिस्टल, एक मैग्जीन-एक गोली मिला। वहीं शमशेर के पास से एक लोडेड मैग्जीन मिला जिसमें एक गोली तथा सोनू और अनवर की जेब से एक-एक गोली बरामद हुआ। इसके अलावा रामवप्रवेश के पास से 10 हजार 250 रुपया कैश व दो मोबाइल मिला। दुकान के आगे से बदमाशों की तीन बाइक भी जब्त की गई। एसपी शरथ आरएस ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाशों को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस की मानें तो मिथिलेश कुमार इससे पहले भी पिस्टल और गोली के साथ पकड़ा चुका है। इसके अलावा रामप्रवेश मर्डर केस का आरोपी रहा है। पुलिस बदमाशों का अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




