सुपौल : अगलगी में नगदी समेत लाखों की संपत्ति राख

सुपौल : अगलगी में नगदी समेत लाखों की संपत्ति राख

संक्षेप:

बलुआ थाना क्षेत्र के निर्मली पंचायत में बुधवार रात एक व्यक्ति का घर आग लगने से जलकर राख हो गया। गृह स्वामी सीता राम साह खाना खाने के बाद सो गए थे, तभी आग लग गई। दमकल और ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू...

Aug 08, 2025 05:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

बलुआ बाजार, एक संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र की निर्मली पंचायत के वार्ड नौ में बुधवार की देर रात साढ़े बारह बजे हुई अगलगी की घटना में एक व्यक्ति का घर जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी सीता राम साह बुधवार रात सपरिवार खाना खाकर सो गए। इस बीच अचानक घर में आग लग गई। आग की लपटें तेज होता देख आसपास के लोगों ने हल्ला किया, जिसके बाद गृहस्वामी को अगलगी की जानकारी हुई। जब तक घर से गृहस्वामी बाहर निकले आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। पीड़ित ने इसकी सूचना बलुआ थाना पुलिस को दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल व ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ित का घर व उसमें रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन व एक बाइक सहित 15 हजार रुपए नगद जलकर राखहो गए। पीड़ित ने बताया कि अगलगी की इस घटना में उन्हें लाखों की क्षति पहुंची है। घटना को लेकर बसंतपुर सीओ हेमंत अंकुर ने बताया कि घटनास्थल पर राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद जो भी सरकारी प्रवाधान है, उसके तहत पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराया जाएगा।