
सुपौल : आग लगने से एक घर जलकर राख, हजारों की क्षति
बलुआ थाना क्षेत्र के गुलामी विशनपुर में बुधवार को आग लगने से एक घर पूरी तरह जल गया। आग कैसे लगी, इसकी जानकारी नहीं मिली है। अगलगी के समय गृह स्वामी घर पर नहीं थे। स्थानीय लोगों ने दमकल को सूचित किया, जिसने आग पर काबू पाया। पीड़ित को 10,000 रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
बलुआ बाजार , एक संवाददाता। बलुआ थाना क्षेत्र के गुलामी विशनपुर वार्ड नंबर इग्यारह में बुधवार की देर शाम अचानक आग लगने से एक घर जलकर पूरी तरह राख हो गया । आग कैसे लगी इसकी सही जानकारी फिलहाल नही मिल पाई है । बताया जा रहा है हर के बगल में सांठी का ढेर जमा था । पहले तो आग सांठी में लगी फिर बगल के ही हरिलाल के एक घर को अपने आगोश में लेकर पूरी तरह जला कर राख कर दिया । उधर आग की लपटे देख अड़ोस -पड़ोस के लोंगो की नजर जब आग की ज्वाला पर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया जिसके बाद आस पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुँचे ओर इसकी जानकारी बलुआ थाना को दी ।उधर
सूचना के दौरान बलुआ थाने की दमकल घटनास्थल पर पहुँची ओर ग्रामीण सहित दमकल की मदद से आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि जिस समय अगलगी की घटना हुई उस समय गृह स्वामी घर मे मौजूद नहीं थे । जानकारी मिलने के दौरान वह अपनी घर पहुँचे । पीड़ित हरिलाल पासवन ने बताया कि अगलगी की इस घटना में उन्हें 10 हजार से ऊपर की क्षति पहुँची है । उन्होंने बताया कि घटना की सूचना उन्होंने अंचल कार्यालय को भी दे दी गयी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




