सुपौल : अगलगी में तीन घर समेत लाखों की संपत्ति राख
प्रतापगंज के चिलौनीदक्षिण पंचायत के इटवा वार्ड 14 में शनिवार रात एक आग ने मो. तस्लीम और मो. मुस्लिम के परिवारों के तीन घरों को जला दिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि लोग घर से सामान निकालने में असमर्थ...

प्रतापगंज, निजप्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चिलौनीदक्षिण पंचायत के इटवा वार्ड 14 में शनिवार की रात आग लगने से दो भाई के परिवार का तीन घर सहित नगदी और सारा सामान जल कर राख हो जल गया। प्राप्त जानकारी अनुसार इटवा गांव निवासी मो. तस्लीम और मो. मुस्लिम का परिवार शनिवार की रात खाना खाकर सो गया था। रात दस बजे के लगभग अचानक तस्लीम के घर से आग की लपटों को निकलता पडोस के लोगों ने देखा। आग की लपटों को देख लोग हल्ला मचाना शुरू कर दिया। हल्ला सून दोनों भाईयों के परिवार के लोग भी जान बचाकर घर से बाहर निकले।
जब तक आस पास के लोग घटनास्थल पर जमा होते तब तक आग की तेज लपटों ने दोनों भाईयों के घरों को अपने आगोश में ले धू धू जलने लगे। आग की लपटे इतनी तेज और भंयकर थी कि किसी की हिम्मत घर के सामान को निकालने में नहीं हुई। बावजूद घटनास्थल पर जमा लोगों नहीं आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तेज आग के कारण देखते देखते तीनों घर सामान सहित जलकर राख हो गया। आग की घटना की सूचना थाना को दे दमकल भेजने को कहा गया। जबतक दमकल पहुंची तब तक ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग पर काबू पाया। उसके बाद दमकल कर्मियों ने सारे आग को बुझाया। मो. मुस्लिम और उसकी पत्नी बीबी पाकिजा ने बताया कि आग में बेटी की शादी के लिए रखा सारा सामान सहित नगद भी जल गया। वहीं तस्लीम ने भी बताया कि उसका भी नगदी सहित सारा सामान जल गया है। आग लगने की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे सीओ आशुरंजन ने भी दो भाईयों के घर सहित सारा सामान जलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सरकार के नियमानुसार पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता शीघ्र दी जायेगी। कहा कि पीड़ित परिवार के अनुसार तीन घर, अनाज, कपडा, जेवरात, दो लाख से ज्यादा नगदी सहित पांच छह लाख की सम्पति जलने का अनुमान है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




