Supaul News: बंद दुकान में लगी आग, गेहूं-मकई समेत आठ क्विंटल पटुवा जलकर राख

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 स्थित मकतब रोड

Supaul News: बंद दुकान में लगी आग, गेहूं-मकई समेत आठ क्विंटल पटुवा जलकर राख

Supaul News: प्रतापगंज, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के सुखानगर पंचायत के वार्ड नंबर-3 स्थित मकतब रोड मोड़ के समीप शनिवार तड़के एक बंद दुकान में अचानक आग लग गई। अगलगी में दुकान में रखा गेहूं, मकई, करीब आठ क्विंटल पटुवा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक मुनचुन सिंह के अनुसार, घटना में करीब 1.20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। उन्होंने दुकान में जानबूझकर आग लगाए जाने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब चार बजे दुकान से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद ग्रामीणों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और दुकान मालिक को भी फोन कर आग लगने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मुनचुन सिंह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। मुनचुन सिंह ने बताया कि दुकान में चार बोरी गेहूं, दो बोरी मकई और करीब आठ क्विंटल पटुवा समेत अन्य सामान रखा था। आग की चपेट में आने से पूरा सामान नष्ट हो गया। उन्होंने बताया कि अगलगी में करीब 1.20 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: बंद दुकान में लगी आग, गेहूं-मकई समेत आठ क्विंटल पटुवा जलकर राख