Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsFinal Phase of Assembly Elections Enhanced Police and Paramilitary Preparations in Jadia
सुपौल : पुलिस प्रशासन सभी बुथों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती का रोड मैप तैयार करने में जुटा

सुपौल : पुलिस प्रशासन सभी बुथों पर अर्धसैनिक बल की तैनाती का रोड मैप तैयार करने में जुटा

संक्षेप: जदिया में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। अर्धसैनिक बलों और पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। कुल 11 पंचायतों में 101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 21 संवेदनशील और 19 अतिसंवेदनशील हैं। बाहरी लोगों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Mon, 10 Nov 2025 02:10 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

जदिया, निज संवाददाता। मंगलवार को होने वाले दूसरे और अंतिम चरण के विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन की तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। अर्धसैनिक बलों के पहुंचने के बाद सूबे के अन्य हिस्सों से पुलिस बलों का पहुंचना शुरू हो गया है। इतना ही इस चुनाव में पहली बार बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से भी पुलिस बलों के पहुंचने का सिलसिला तेज हो गया है। थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नंद किशोर नंदन के नेतृत्व में अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बलों को क्षेत्र अंतर्गत सभी बुथों पर तैनात करने का रोड मैप तैयार करने में जुटे हुए हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि जदिया थाना क्षेत्र के कुल 11 पंचायतों में विधानसभा चुनाव के कुल 101 बुथ बनाएं ग ए हैं। जिसमें 21 संवेदनशील है और 19 अतिसंवेदनशील बनाएं ग ए हैं। इसके अलावा इस थाना क्षेत्र की दो जिला सीमा फुलकहा गांव के पास मधेपुरा और जेबीसी चौक के पास अररिया जिला सीमा पर विशेष कड़ी चौकसी बरतने के लिए अर्धसैनिक बलों के साथ पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के अनुसार दूसरे राज्यों तथा अंतरजिला से आए पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। बाहरी लोगों की आवा-जाही पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।