ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलछात्र के अपहरण की आशंका, केस

छात्र के अपहरण की आशंका, केस

सुखानगर पंचायत से एक नाबालिग छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए उसके पिता ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। केस में श्रवण कुमार सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र अभिनव कुमार सिंह (14) सुखानगर मिडिल...

छात्र के अपहरण की आशंका, केस
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलThu, 01 Oct 2020 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सुखानगर पंचायत से एक नाबालिग छात्र के अपहरण की आशंका जताते हुए उसके पिता ने अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। केस में श्रवण कुमार सिंह ने कहा है कि उनका पुत्र अभिनव कुमार सिंह (14) सुखानगर मिडिल स्कूल में वर्ग आठ का छात्र है। अभिनव 29 सितंबर को सुबह 8 बजे दूध लाने के लिए घर से निकला था। जब काफी देर तक नहीं लौटा तो उसकी खोज होने लगे। दूधशाला में बताया गया कि दूध नहीं होने की बात पर अभिनव यह कहकर चल गया था कि लौट कर आते हैं लेकिन वह नहीं आया। तीन दिन तक खोज करने पर भी अभिनव का पता नहीं चला है। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें