Supaul News: धान की बालियों पर कीट-पतंगों का बढ़ा प्रकोप, किसान चिंतित

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि सीमावर्ती क्षेत्र में धान की फसल पर संकट कम होने का

Supaul News: धान की बालियों पर कीट-पतंगों का बढ़ा प्रकोप, किसान चिंतित

Supaul News: कुनौली, निज प्रतिनिधि सीमावर्ती क्षेत्र में धान की फसल पर संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले चूहों के आतंक से परेशान किसानों के सामने अब कीट-पतंगों के बढ़ते प्रकोप की नई समस्या खड़ी हो गई है। अगता धान की फसलों में बालियां निकलने के साथ ही बालियों पर कीट-पतंगों का हमला बढ़ गया है। धान की बालियां पौधे के घोघ से बाहर निकलते ही कीटों की चपेट में आ रही हैं। इससे बालियों का ऊपरी हिस्सा सूख जा रहा है और उसमें दाने नहीं बन पा रहे हैं। लगातार बढ़ रहे प्रकोप से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष सीमावर्ती क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में धान की फसल की स्थिति शुरुआत में अच्छी थी। मौसम का भी साथ मिला और पौधों में अच्छी वृद्धि हुई। लेकिन अब बालियां निकलने के समय कीटों के हमले ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेरना शुरू कर दिया है। कई खेतों में बालियों के ऊपरी हिस्से सूखे दिखाई दे रहे हैं। किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते कीटों पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ेगा। कुनौली के किसान दुर्गा सिंह, अर्जुन कुमार और विद्यानंद मंडल, कमलपुर के मुन्ना मेहता, उमेश साह और सोनेलाल मंडल तथा डगमारा पंचायत के नागेश्वर कामत, धीरेंद्र मंडल और बच्चू झा सहित कई किसानों ने बताया कि एक ओर खेती में पहले ही लागत लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर फसल को कीट और चूहों से नुकसान पहुंच रहा है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ गया है। किसानों ने कृषि विभाग से खेतों का निरीक्षण कर कीट और रोग की पहचान कराने तथा उचित दवा और उसके छिड़काव की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: धान की बालियों पर कीट-पतंगों का बढ़ा प्रकोप, किसान चिंतित