प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन,वैज्ञानिक खेती पर दिया गया बल
सुपौल के किशनपुर प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि अधिकारियों ने किसानों को बिहार कृषि एप इंस्टॉल करने की सलाह दी और रासायनिक खाद के कम उपयोग की जरूरत बताई। रबी मौसम की फसलों की खेती पर चर्चा की गई और बीज निगम के पोर्टल पर आवेदन करने का निर्देश दिया गया।

सुपौल, एक प्रतिनिधि। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन में शनिवार को प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कृषि परियोजना निदेशक आत्मा के शीतल कुमार, बीएओ प्रवीण कुमार मंडल और बीएफएससी के अध्यक्ष भोला प्रसाद मंडल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान बीएओ परवीन कुमार ने गोष्ठी में उपस्थित सभी किसानों से कहा कि सभी किसान अपने अपने मोबाइल में बिहार कृषि एप इंस्टॉल करें। और कृषि विभाग से संबंधित सभी योजनाओं की जानकारी आपको घर बैठे अपने मोबाइल पर ही जानकारी मिल जाएगी। उन्होंने किसानों से विशेष तौर पर आग्रह किया कि खेतों में किसी भी फसल में रासायनिक खाद का प्रयोग कम करने की बात किसानों को कहीं।
उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद का प्रयोग करने से लोगों में विभिन्न तरह का बीमारी हो रहा है। इसलिए किसानों को कम से कम रासायनिक खाद का इस्तेमाल करनी चाहिए। किसानों से अधिक से अधिक जैविक खाद का उपयोग करने की सलाह दी। मौके पर भोला प्रसाद मंडल ने बैठक में किसानों से रबी मौसम में लगने वाले फसल जैसे गेहूं, मसूर, मक्का, सरसों आदि की खेती के बारे में चर्चा की। वहीं किसानों को बिहार सरकार द्वारा अनुदानित दर पर बीज प्राप्त करने के लिए बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड के पोर्टल पर आवेदन करने को कहा। मौके पर कृषि समन्वयक जवाहर कुमार, धनंजय झा, अमित कुमार,पूजा कुमारी, बीटीएम येती कुमारी, एटीएम प्रेम कुमार, किसान सलाहकार अमित कुमार, विजय कुमार, रंजीत रोशन प्रवीण कुमार सुभाष कुमार आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


