ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलसुपौल में सोये अवस्था में किसान की गोली मार

सुपौल में सोये अवस्था में किसान की गोली मार

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के चंपानगर पंचायात के बरमोत्तर गांव में गुरुवार की रात बदमाशो ने किसान डोमी मंडल को गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को...

सुपौल में सोये अवस्था में किसान की गोली मार
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलFri, 31 Aug 2018 02:19 PM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल के राघोपुर थाना क्षेत्र के चंपानगर पंचायात के बरमोत्तर गांव में गुरुवार की रात बदमाशो ने किसान डोमी मंडल को गोली मार कर जख्मी कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल श्री मंडल को रेफरल अस्पताल लाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे दरभंगा रेफर कर दिया। गोली डोमी मंडल के पेट में लगी है। फिलहाल जख्मी किसान का इलाज दरभंगा में चल रहा है।

बताया जाता है कि किसान श्री मंडल घर में अकेले सोये थे। इसी बीच बदमाशों ने देर रात करीब डेढ़ बजे घर में घुसकर सोये अवस्था में गोली मार दी। दरअसल श्री मंडल का बड़ा पुत्र दिल्ली में है और छोटा पुत्र देवघर गया हुआ है। हालांकि घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस गोली क्यों और किसने मारी इसका पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि किसान के पुत्र के आने या फिर डोमी मंडल के होश में आने के बाद ही कारणों का खुलासा हो पायेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें