
सुपौल : तेजी से चल रहा फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी अभियान
किशनपुर के शिवपुरी पंचायत में किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी अभियान चल रहा है। किसान सलाहकार अरुणा कुमार किसानों का सत्यापन कर रहे हैं। रजिस्ट्री पूर्ण होने पर किसानों को पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा। किसानों से आवश्यक दस्तावेज लाने की अपील की गई है। यह अभियान किसानों के लिए महत्वपूर्ण है।
किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शिवपुरी पंचायत में किसानों के लिए चलाए जा रहे फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी अभियान। किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर आईडी बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। पंचायत में तैनात किसान सलाहकार अरुणा कुमार किसानों का सत्यापन कर उनकी फार्मर आईडी तैयार कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किसानों को समय पर रजिस्ट्री पूर्ण कराने के लिए व्यापक रूप से जागरूक भी किया जा रहा है। किसान सलाहकार अरुणा कुमार ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण होने के बाद किसानों को कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ समय पर मिलेगा।
खासकर पीएम किसान योजना की अगली किस्त उन किसानों को ही प्राप्त होगी, जिनकी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके लिए किसानों को आवश्यक दस्तावेज-आधार कार्ड,मोबाइल नंबर भूमि संबंधी कागजात साथ लाने की अपील की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि शिवपुरी पंचायत के अधिकांश किसान फार्मर आईडी बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं और कार्य सुचारु रूप से जारी है। पंचायत स्तर पर चल रहा यह अभियान किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, ताकि किसी भी सरकारी सुविधा से वे वंचित न रह जाएं। मैके पर रामलखन यादव, महानंद यादव, सुखदेव कामत, अर्जुन मेहता, प्रकाश मेहता,कलाम अंसारी आदि किसान मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




