ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमौसम खुलते ही चढ़ा अतिकतम तापमान, धूप में तल्खी से गर्मी

मौसम खुलते ही चढ़ा अतिकतम तापमान, धूप में तल्खी से गर्मी

सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मौसम में रविवार को सुधार हुआ। सुबह में...

मौसम खुलते ही चढ़ा अतिकतम तापमान, धूप में तल्खी से गर्मी
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलMon, 08 Feb 2021 03:28 AM
ऐप पर पढ़ें

सुपौल | हिन्दुस्तान संवाददाता

जिले के मौसम में रविवार को सुधार हुआ। सुबह में कोहरा छाया रहा लेकिन साढ़े 7 बजे के बाद धूप निकल गई। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री उछला। रविवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसके सुमन ने बताया कि मौसम में अब मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। सुबह-शाम कुहासा छाया रहेगा। धीरे-धीरे अधिकतम और न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी होगी। इधर, मौसम में हुए अप्रत्याशित बदलाव ने किसानों की चिंता दूर कर दी है। रविवार सुबह 9 बजे तक धूप खिलकर निकली। धूप में गर्माहट होने के कारण दस बजते-बजते स्वेटर-जैकेट उतारने पड़े। दोपहर में फाल्गुन महीने की तरह गर्मी का एहसास हुआ। करीब दस घंटे की धूप से लोगों ने राहत की सांस ली। सामान्य से कम रहने वाला पारा धूप के कारण सामान्य के करीब पहुंच गया। मौसम में नियमित अंतराल पर हो रहे बदलाव से हर उम्र के लोगों को सर्दी-खांसी से पीड़त होने लगे हैं। खासकर बच्चों में डायरिया और दस्त की शिकायत अधिक आ रही है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय कुमार ने बताया कि दस्त और डायरिया होने पर तुंरत ओआरएस का घोल पिलाएं। इस मौसम में खट्टे फल और हरी सब्जियों का उपयोग खाना में करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें