Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsExciting Wrestling Competition Kicks Off at Kartik Purnima Fair in Saraiyagarh
 मधुबनी के छोटू ने कानपुर के अमन पहलवान को चटाई धूल

मधुबनी के छोटू ने कानपुर के अमन पहलवान को चटाई धूल

संक्षेप:

सरायगढ़ में 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन के मुकाबलों में मधुबनी के पहलवान छोटू ने कानपुर के अमन को हराया। कई राज्यों और नेपाल के पहलवानों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महिला पहलवानों की भी कुश्ती कराई जाएगी।

Nov 22, 2025 11:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र लौकहा पंचायत में 22 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला के अवसर पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम दिन मधुबनी के छोटू पहलवान ने कानपुर के अमन पहलवान को काफी मशक्कत के बाद पटकनी दी। अयोध्या के निर्दोष पहलवान ने बनारस के काला चीता पहलवान को काफी मशक्कत के बाद पटकनी दी। कुश्ती प्रतियोगिता में लौकहा पंचायत के मुखिया महारानी देवी, जदयू नेता मनोज यादव, व्यापार मंडल संघ के प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव, लौकहा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रेणु देवी सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती कार्यक्रम को प्रारंभ कराया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुस्ती प्रतियोगिता में जावेद गनी मशहूर पहलवान ने कई पहलवानों को पटकनी दी। जावेद गनी मशहूर पहलवान को कुश्ती देखने के लिए काफी भीड़ जुटी हुई थी। कुश्ती प्रतियोगिता में बक्सर, मधुबनी, दिल्ली, बनारस, राजस्थान, कानपुर, नेपाल सहित विभिन्न जगहों के पहलवानो ने भाग लिये।इस पहलवानी प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के इलाकों के अलावे दुर दराज से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस रोमांचक मुकाबले मे पंजाब के तूफान पहलवान ने उत्तर प्रदेश के रिंकू पहलवान को पराजित किया। खुटौना बिहार के सुल्तान वारसी पहलवान ने राजस्थान के मस्ताना पहलवान को पराजित किया। मधुबनी के संजय यादव पहलवान ने देहरादून के कालू पहलवान को पराजित किया। कुश्ती प्रतियोगिता में नेपाल के काला पहलवान, बक्सर के काशी दास पहलवान, जम्मू कश्मीर के मो. गुलाम पहलवान, हिमाचल प्रदेश के बसंत थापा पहलवान, बरेली के भूरा पहलवान, कटिहार के आजाद पहलवान, मोतिहारी के गोलू पहलवान, हरियाणा के मुकुंद पहलवान के अलावे मशहूर जावेद गनी पहलवान ने कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लिए। मेला कमेटी के अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता 22 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा की कुश्ती प्रतियोगिता में महिला पहलवान की भी कुश्ती कराई जाएगी। महिला और पुरुष पहलवानों की कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पाने वाले पहलवानों को 24 नवंबर को पुरस्कृत किया जाएगा।