Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsExciting Wrestling Competition Held at Kartik Purnima Fair in Saraiyaghar
सुपौल : मधुबनी के संजय पहलवान ने बनारस के प्रदीप को किया चारों खाने चित

सुपौल : मधुबनी के संजय पहलवान ने बनारस के प्रदीप को किया चारों खाने चित

संक्षेप:

सरायगढ़ के पुरानी भपटियाही में 9 से 22 नवंबर तक कार्तिक पूर्णिमा मेला का आयोजन हो रहा है। सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता में मधुबनी के संजय पहलवान ने बनारस के प्रदीप को हराया। विभिन्न राज्यों के पहलवानों ने भाग लिया। मेला में डांस, सर्कस और अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

Nov 17, 2025 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पुरानी भपटियाही में 9 से 22 नवंबर तक चलने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेला में सोमवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता में मधुबनी के संजय पहलवान ने बनारस के प्रदीप पहलवान को पटकनी दी। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जिप सदस्य गौतम कुमार सहित अन्य पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पहलवानों से हाथ मिलाकर कुश्ती को प्रारंभ कराया गया। कुस्ती प्रतियोगिता में बक्सर, मधुबनी, दिल्ली, बनारस, राजस्थान, कानपुर, नेपाल सहित विभिन्न जगहों के पहलवान ने भाग लिये।इस पहलवानी प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के इलाकों के कलावे दुर दराज से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।इस

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रोमांचक मुकाबले में पहले दिन नेपाल के राहुल थापा और राजस्थान के हलचल के बीच दंगल में अपने दांव पेंच के बीच पहलवान राहुल थापा ने हलचल पहलवान को धोबिया पाट से पटखनी दी। वहीं बक्सर के बाबर पहलवान ने राजस्थान के राजू पहलवान को अपने दांव पेंच से पराजीत किया। जबकि मधुबनी के संजय पहलवान ने बनारस के प्रदीप पहलवान और नेपाल के छोटु पहलवान तथा मधुबनी के दिलीप पहलवान और दिल्ली के शैलेन्द्र पहलवान तथा कानपुर के राहुल पहलवान के बीच कड़ी टक्कर के साथ बराबर का मुकाबला बना रहा।मेला आयोजन कमेटी ने बताया कि मंगलवार को देश के नामी-गिरामी पहलवान जावेद गनी का पहलवानी प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। बताया कि महिला और पुरुष पहलवानी प्रतियोगिता आयोजित किए जा रहे हैं।जो 21 नवंबर तक चलेगा।मेला आयोजन समिति के सदस्य सह भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, सरपंच विजय मंगल मंगरदैता,नवीन अड़गरिया,वार्ड सदस्य संजय मेहता, राजेश कुसीयैत सहित अन्य ने बताया कि रात में मशहूर डांसर माही मनीषा का कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 18 और 19 नवंबर को स्थानीय कलाकारों को मौका दिया जाएगा। 17 नवंबर से लेकर 21 नवंबर तक देश के विभिन्न राज्यों के पहलवानों द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पाने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। 22 नवंबर को भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह प्रियंका अपनी टीम के साथ कार्यक्रम करेगी। मेला में सर्कस, ब्रेक डांस शौ, मीना बाजार, राम झूला सहित अन्य प्रकार का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मेला में लोगों की काफी भीड़ जुटी हुई रहती है।