Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsExcitement Grows for Hindustan Olympiad Exam in Supaul District
सुपौल : हिन्दुस्तान ओलंपियाड में 44 से ज्यादा विद्यालयों के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

सुपौल : हिन्दुस्तान ओलंपियाड में 44 से ज्यादा विद्यालयों के छात्र-छात्राएं होंगे शामिल

संक्षेप:

सुपौल जिले के छात्रों में हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा को लेकर उत्साह है। यह परीक्षा 17 दिसंबर को होगी और इसमें 44 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। शिक्षकों ने बच्चों को बेहतर परिणाम के लिए तैयारी कराई है। इस बार विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो एक नया रिकॉर्ड है।

Dec 16, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, वरीय संवाददाता। विश्व की बेहतरीन ओलंपियाड में से एक हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा को लेकर जिले के छात्र-छात्राओं में उत्साह है। बच्चों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित हिन्दुस्तान ओलपियाड की परीक्षा 17 दिसंबर को होगी। इस प्रतिष्ठित हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में 44 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर बच्चों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वहीं शिक्षक भी अपने-अपने स्कूल के बच्चों को बेहतर परिणाम दिलाने के लिए उन्हें पूरी तैयारी करा रहे हैं। जबकि परीक्षा को सफल बनाने के लिए विद्यालयों में इन दिनों विशेष तैयारी सत्र का भी संचालन किया जा रहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं दूसरी ओर छात्र-छात्राएं मॉडल प्रश्नपत्रों के अभ्यास और नियमित पुनरावर्तन के माध्यम से अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इस बार विद्यार्थियों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। अपने आप में इस बार रिकॉर्ड बन गया है। सुपौल सदर प्रखंड से आरएसएम पब्लिक स्कूल, राधे श्याम पब्लिक स्कूल, डेल्ही पब्लिक स्कूल, रजनीकांत पब्लिक स्कूल, तेजेंद्र प्लस टू हाई स्कूल गढ़ बरुआरी और मिडिल स्कूल जगतपुर के बच्चे परीक्षा में शामिल होंगे। त्रिवेणीगंज से संस्कृति विद्या मंदिर, एमबी मेमोरियल बोर्डिंग स्कूल, गुरुकुल स्कूल, ज्ञानोदय इंग्लिश स्कूल और सेंट मैथ्यू स्कूल के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसके अलावा ओम मॉडर्न पब्लिक स्कूल पिपरा, महेश लाल मेमोरियल पब्लिक स्कूल पिपरा, कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल सिमराही बाजार, पाठशाला द स्कूल ऑफ लर्निंग भपटियाही, जीवन पब्लिक स्कूल छातापुर, इंटरनेशनल मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रतापगंज, न्यू स्टार स्कूल छातापुर, डा राजेंद्र पब्लिक स्कूल राघोपुर, द परफेक्ट इंग्लिश एकेडमी सिमराही, एचवीएसएच सिमराही बाजार, आभा पब्लिक स्कूल निर्मली, एजीजीवी मंदिर कम जेपीएस बगेवा सरायगढ़ भपटियाही, आवासीय पार्वती शिक्षण संस्थान बगवा सरायगढ़ भपटियाही, किड्स ड्रीम इंग्लिश स्कूल प्रतापगंज, कृष्णा पब्लिक स्कूल पिपरा बाजार, संकल्प इंटरनेशनल स्कूल छातापुर, श्री कृष्णा एकेडमी करजाइन बाजार, पाटलिपुत्रा सेंट्रल स्कूल कोरियापट्टी जदिया, शारदा पब्लिक स्कूल निर्मली, न्यू कैंब्रिज रेसिडेंसियल स्कूल वीरपुर, डीएम पंसारी स्कूल निर्मली, डा सर्वपल्ली राधा कृष्णन स्कूल सिमराही, डीएस मेमोरियल स्कूल थुम्हा, एमएससीसी चांद पीपर सरायगढ़ भपटियाही, रेसिडेंसियल ज्ञान कुंज एकेडमी, रेसिडेंसियल लक्ष्य स्कूल छातापुर, रेसिडेंसियल ज्ञान गंगा स्कूल छातापुर, आरकेके क्लासेस छातापुर, बुद्धा पब्लिक स्कूल किशनपुर, ज्ञान ज्योति विद्या मंदिर वीरपुर, राइजिंग स्टार एकेडमी फुलकाहा किशनपुर, डेल्ही पब्लिक स्कूल सिमराही राघोपुर और आवासीय भवानी संस्कार पब्लिक स्कूल चांद पीपर सरायगढ़ भपटियाही स्कूल के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।