सुपौल : स्थानांतरण के बाद शिक्षक को दी गई विदाई
सुपौल के तेजेन्द्र हाईस्कूल बरुआरी में शिक्षक राम कुमार रमण को स्थानांतरण के बाद भावुक विदाई समारोह आयोजित किया गया। उन्होंने लगभग दस वर्षों तक स्कूल में योगदान दिया। सभी शिक्षकों और छात्रों ने उन्हें उपहार देकर विदाई दी। राम कुमार रमण ने कहा कि स्कूल की यादें हमेशा उनके साथ रहेंगी।

सुपौल, एक संवाददाता। तेजेन्द्र हाईस्कूल बरुआरी में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक राम कुमार रमण को स्थानांतरण के बाद समारोह का आयोजन कर विदाई दी गई। विदाई समारोह में सभी शिक्षक- शिक्षिका और छात्र भावुक हो गए। लगभग दस वर्ष तक पठन- पाठन सहित स्कूल संचालन में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए स्कूल के एचएम बीरेंद्र यादव ने कहा कि राम कुमार रमण छात्र-छात्राओं के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने स्कूल परिसर में अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल प्रेरणास्रोत है। स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश्वर सिंह ने उन्हें नए स्कूल में पदस्थापना के लिए शुभकामना दी।
उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल बेहतर रहा है। छात्र-छात्राओं से उनका गहरा लगाव सबको भावुक कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राम कुमार रमण शिक्षा के साथ-साथ शैक्षणिक माहौल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर नरेश प्रसाद सिंह ने भी उन्हें शुभकामना दी। सभी शिक्षकों ने उन्हें उपहार, पाग, चादर और पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी। माहौल उस वक्त भावुक हो गया जब शिक्षक राम कुमार रमण ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इस स्कूल से जुड़ी यादें हमेशा उनके साथ रहेगा। वे हमेशा इस स्कूल के विकास की कामना करते रहेंगे। विदाई समारोह का समापन सभी शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ। मौके पर वरीय शिक्षक चन्द्र कुमार ठाकुर, सुधांशु शेखर, विजय राज, राहुल कुमार, संजय यादव, लक्ष्मण रजक, सुजीत पाठक, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, नियाज अहमद, अमरेंद्र कुमार, रंजन कुमार, राजेश रौशन, शिक्षिका पूनम झा, रौशनी कुमारी, स्वाती कुमारी, लिपिक रंजीत कुमार, लक्ष्मी महतो, अनिल सिंह सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिका, शिक्षकेत्तर कर्मी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




