Supaul News: जदिया में करंट से पशु की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
Supaul News: जदिया, निज संवाददाता जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड 17 में बिजली करंट से एक

Supaul News: जदिया, निज संवाददाता जदिया पंचायत के फुलकाहा वार्ड 17 में बिजली करंट से एक दुधारू पशु की मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे हुई इस घटना के बाद टोले में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि मो मुनीफ की दुधारू गाय घर के दरवाजा स्थित बथान पर बंधी थी तथा गाय के साथ उसकी एक बछिया भी वहीं बंधी हुई थी। अचानक गाय पास के बिजली के खंभे के संपर्क में आ गयी। खंभे में करंट प्रवाहित होने के वजह से गाय उसकी चपेटे में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि जब पशुपालक की पत्नी बीबी जोहरा खातून गाय को चारा देने पहुंचीं तो उसे भी करंट का झटका महसूस हुआ, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय मो ताहिर मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बिजली विभाग के जेई सृष्टि मयंक ने बताया कि लगातार हो रही बारिश की वजह से इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने कहा कि विभाग की तरफ से सभी क्षेत्रों में लाइनमैन के द्वारा विद्युत संचरण लाइनों और खंभों की नियमित जांच एवं रखरखाव का कार्य कराया जा रहा है । उधर ग्रामीणों ने विद्युत खंभों एवं जर्जर तारों की जांच कर सुदृढ कराने की मांग की है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


