सुपौल : एसडीएम व एसडीपीओ ने किया चेक पोस्ट पर व्यवस्था का लिया जायजा
सुपौल में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार और पुलिस पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार ने मध्य रात्रि में वाहन चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। सभी वाहनों की सघन जांच आवश्यक है, ताकि कोई अवैध सामग्री या बिना अनुमति की राशि न मिले। प्रचार गाड़ियों पर वैध अनुमति पत्र होना भी आवश्यक है।
सुपौल, एक संवाददाता। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधि-व्यवस्था एवं विभिन्न जगह पर बनाए गए वाहन चेक पोस्ट पर हो रहे कार्यों का जायजा लेने हेतु सदर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार एवं सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवेन्द्र कुमार अनुभवी के द्वारा मध्य रात्रि में भ्रमण किया गया तथा आगामी चुनाव के मद्देनजर विधि - व्यवस्था की तैयारी का जायजा लिया गया। आगामी चुनाव में आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है तथा आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम इंद्रवीर कुमार के द्वारा मुख्यालय की ओर से आने वाली सभी मार्गो पर तैनात किए गए दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि सभी वाहनों का सुपौल में प्रवेश करने से पूर्व पूरी तरह सघन जांच किया जाना आवश्यक है।

कोई भी वाहन यदि सुपौल से बाहर जा रहा है उसकी भी जांच किया जाना आवश्यक है। किसी भी तरह से कोई अवैध सामग्री या बिना साक्ष्य के ज्यादा मात्रा में नगद राशि बरामद की जाती है तो तुरंत उन पदार्थों एवं राशि को जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जानी है। इसी क्रम में सभी दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को बताया गया कि किसी भी वाहन से किसी उम्मीदवार का प्रचार किया जा रहा हो उसका अनुमति संबंधी आदेश वहां के अगले शीशे पर निश्चित रूप से चिपकाए जाना आवश्यक है। सभी पुलिस पदाधिकारी एवं दंडाधिकारी को निर्देश दिया गया कि गाड़ियों की तलाशी के क्रम में यह भी सुनिश्चित करें कि प्रचार गाड़ी पर वैध अनुमति पत्र अवश्य सटा हुआ हो। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा जिला मुख्यालय सहित परसरमा, नुनुपट्टी, सुखपुर, कर्णपुर, सरायगढ़, किशनपुर आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपनी अपनी जगह पर तैनात थे एवं वाहनों की सघन जांच की जा रही थी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




