सुपौल : उल्लास से मनी बकरीद, शांति व भाईचारे का दिया संदेश
राघोपुर में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की, और देश में सुख-शांति की दुआ मांगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नमाज के बाद कुर्बानी की रस्म अदा की गई और भाईचारे का संदेश फैलाया गया।

राघोपुर, एक प्रतिनिधि। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा कर देश में सुख-शांति की दुआ मांगी। प्रशासन ने पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। वही सुबह करीब 8 बजे सिमराही गोल बाजार ईदगाह, करजाइन रोड स्थित जामा मस्जिद, गनपतगंज मस्जिद, हुलास, करजाइन और हरिपुर सहित कई स्थानों पर सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाजियों ने देश की तरक्की, आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने के लिए दुआएं मांगीं। वही नमाज के बाद, लोगों ने अपने-अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की।
इस अवसर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


