सुपौल : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा
वीरपुर में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। सैकड़ों लोग नमाज अदा करने ईदगाह पहुंचे। नमाज के दौरान भाईचारे और अमन-चैन की दुआ मांगी गई। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। इमाम ने बुराइयों की कुर्बानी देने का संदेश दिया। सभी ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

वीरपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत वीरपुर स्थित ईदगाह में गुरुवार सुबह ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में अदा की गई। सुबह से ही ईदगाह में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों और मोहल्लों से सैकड़ों लोग नमाज अदा करने पहुंचे। जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 11 स्थित ईदगाह में सुबह करीब आठ बजे नमाज अदा की गई।
नमाज के दौरान
नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी। पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला। ईद-उल-अजहा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। मौके पर मौजूद एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि वीरपुर के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से नमाज संपन्न हुई। पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इमाम का संदेश
इस अवसर पर वीरपुर जामा मस्जिद के इमाम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ईद-उल-अजहा केवल जानवरों की कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों, नफरत और गलत आदतों की कुर्बानी देने का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि दिल की बुराइयों को समाप्त करना ही सबसे बड़ी कुर्बानी है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में भी खास उत्साह देखा गया। इस मौके पर बीडीओ बसंतपुर सुजीत कुमार मिश्रा, सीओ हेमंत कुमार, वीरपुर थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल, पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन तनवीर आलम, मो. अंसार, फैयाज आलम, मो. अफरोज समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


