सुपौल : सरायगढ़ में दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक आयोजित
सरायगढ़ में दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद यादव ने मां दुर्गा मंदिर में पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। विशेष नाच गान और संस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी शुरू कर दी...

सरायगढ़ निज संवाददाता। स्टेशन रोड सरायगढ़ में शनिवार को दुर्गा पूजा समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद यादव ने की बैठक में स्टेशन रोड सरायगढ़ के प्रांगण में मां दुर्गा मंदिर में दुर्गा पूजा अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मेला कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, सचिव बद्रीनारायण यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर विशेष प्रकार के नाच गान सहित अन्य प्रकार के संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। बैठक में कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, बैद्यनाथ यादव किशोर यादव, सुरेंद्र मुखिया, रामचंद्र साह, किशोर शाह, महेंद्र प्रसाद शाह, रामसुंदर मुखिया, सुखदेव पंडित, विजेंद्र मुखिया, चंदन गुप्ता, राजेश्वर यादव, मुकेश कुमार, ललित कुमार, राजेंद्र साह, वासुदेव राम, बिंदेश्वरी ठाकुर सहित पूजा समिति के दर्जन और सदस्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




