Supaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: वीरपुर में दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। एसडीएम विनय कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विधि-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।

सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश
सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश

Supaul News: वीरपुर, एक संवाददाता। अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम विनय कुमार ने की। बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक सौहार्द कायम रखने को लेकर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में एसडीपीओ पवन कुमार के अलावा बसंतपुर, राघोपुर और प्रतापगंज के बीडीओ, सीओ, थानाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। एसडीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा। उन्होंने पूजा समितियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।

बैठक में क्षेत्र में बढ़ते नशे के चलन पर भी चिंता जताई गई। अधिकारियों ने नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही लोगों के बीच नशामुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : दुर्गा पूजा को लेकर एसडीएम ने की बैठक, नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश