
दो वाहन भिड़े, एक गंभीर, कार चालक गिरफ्तार
भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार में शुक्रवार रात एक बलेनो कार और सिटी रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रिक्शा चालक संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बलेनो चालक अमित कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया, जो शराब के नशे में था। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
बलुआ बाजार, एक संवाददाता। भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर बाजार में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक बलेनो कार बीआर 50 ए 6710 एवं सिटी रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। घटना में सिटी रिक्शा चालक संतोष कुमार (20) गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी चालक भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर वार्ड चार निवासी बोकु मंडल का पुत्र है। उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं बेलोनो कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उक्त बलेनो कार चालक अमित कुमार मिश्रा है। वह अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र स्थित रघुनाथपुर दक्षिण वार्ड एक का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक बेलोनो चालक शराब के नशे में था। ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष मिथलेश पांडे ने बताया कि बेलेनो कार व सिटी रिक्शा के बीच जोरदार टक्कर हो गयी थी, जिसमे सिटी रिक्सा चालक जख्मी हो गया था। बताया कि बेलेनो चालक पनोरमा हॉस्पिटल का इंचार्ज है और वह नशे में था। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि होने के बाद शराबी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




