मॉडल स्कूल का डीएम ने किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सुपौल, कार्यालय संवाददाता किशनपुर प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय

मॉडल स्कूल का डीएम ने किया निरीक्षण

सुपौल, कार्यालय संवाददाता किशनपुर प्रखंड स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय फुलवरिया का डीएम सवान कुमार ने बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण में रूटीन के अनुसार वर्ग संचालन, सभी वर्ग कक्ष में रूटीन को प्रदर्शित करने, शिक्षकों को अपने-अपने पाठ टीका के अनुसार वर्ग संचालन करने एवं गत वर्षों में पुछे गए प्रश्नों की भी जानकारी वर्ग संचालन के दौरान करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही विद्यालय आने वाले सभी बच्चों को निर्धारित ड्रेस में आने को कहा गया। निरीक्षण के क्रम में उसी परिसर में संचालित मध्य विद्यालय फुलवरिया का भी निरीक्षण किया गया, रूटीन के अनुसार वर्ग कक्ष संचालन नहीं होने एवं परिसर में साफ-सफाई नहीं रहने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे दुरूस्त करने हेतु प्रधानाध्यापक को निदेशित किया गया।

प्रधानाध्यापक को निदेश दिया गया कि विद्यालय विकास मद में प्राप्त राशि से रंग-रोगन आदि का कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, किशनपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsमॉडल स्कूल का डीएम ने किया निरीक्षण