सुपौल : डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 13 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई

Feb 10, 2026 11:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share

सुपौल में, डीएम सावन कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील की 13 वादों की सुनवाई की। 8 मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि 5 मामलों की अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई। अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से निपटाने का निर्देश दिया गया।

सुपौल : डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से 13 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई

सुपौल। डीएम सावन कुमार ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोक शिकायत निवारण की द्वितीय अपील से जुड़े 13 वादों की सुनवाई की। इसमें 8 मामलों का निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष 5 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई के दौरान अंचल अधिकारी त्रिवेणीगंज, पिपरा व सुपौल, राजस्व अधिकारी निर्मली, प्रखंड विकास पदाधिकारी छातापुर तथा थानाध्यक्ष वीरपुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लोक शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी और गंभीरता से निष्पादन करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।