Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsDM s Surprise Inspection in Raghopur Uncovers Office Chaos and Construction Irregularities
सुपौल : डीएम ने राघोपुर ब्लॉक व अंचल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

सुपौल : डीएम ने राघोपुर ब्लॉक व अंचल का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी

संक्षेप:

राघोपुर प्रखंड में जिलाधिकारी सावन कुमार ने सोमवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने निर्माण में लापरवाही और अनियमितता पाई। 9 कर्मचारियों के वेतन पर रोक और विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Feb 09, 2026 11:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

राघोपुर (एक प्रतिनिधि)। राघोपुर प्रखंड और अंचल कार्यालय में सोमवार सुबह जिलाधिकारी सावन कुमार के औचक निरीक्षण ने हड़कंप मचा दिया। करीब 10:30 बजे पहुंचे डीएम ने कार्यालय की अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख गंभीर नाराजगी जताई। उन्होंने न केवल कार्यालय के कामकाज का जायजा लिया बल्कि प्रखंड परिसर में निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए डीएम ने पाया कि भवन निर्माण में अनियमितता और लापरवाही बरती जा रही है। मौके पर मौजूद सीमेंट बैग का स्कैन न होना सामग्री की गुणवत्ता पर संदेह पैदा कर रहा था। डीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में भवन निर्माण उनकी व्यक्तिगत निगरानी में ही हो।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

साथ ही कार्यपालक अभियंता को तकनीकी जांच के लिए मौके पर उपस्थित होने का आदेश दिया गया। कार्यालय में निरीक्षण के दौरान केवल दो कर्मचारी उपस्थित पाए जाने पर डीएम ने 9 कर्मचारियों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी। इसके साथ ही उन सभी के खिलाफ विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई के आदेश दिए गए। डीएम ने आरटीपीएस और सीएससी काउंटर का निरीक्षण कर फरियादियों की समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता के कार्यों में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।