सुपौल : जनगणना कार्य में सुस्ती पर सख्त दिखे डीएम
सुपौल के डीएम सावन कुमार ने छातापुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने ऑनलाइन गणना कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्य में तेजी लाने और नियमित मॉनिटरिंग के लिए पर्यवेक्षकों को भी निर्देशित किया।

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम सावन कुमार ने गुरुवार को छातापुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर भारत की जनगणना 2027 के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान
समीक्षा के दौरान ऑनलाइन गणना कार्य की धीमी प्रगति सामने आने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि अब तक 204 प्रगणकों द्वारा ऐप लॉगिन किया जा चुका है, लेकिन ऑनलाइन गणना कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है। इस पर जिलाधिकारी ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रगणकों के समन्वय
डीएम ने प्रखंड की 23 पंचायतों में प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षकों को नियमित रूप से प्रगणकों से समन्वय स्थापित कर कार्य की दैनिक मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यवेक्षक क्षेत्र में जाकर समस्याओं की जानकारी लें और लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराएं। सबसे अधिक लंबित प्रविष्टि वाले मधुबनी पंचायत की विशेष समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित पर्यवेक्षक को प्रतिदिन शाम चार से पांच बजे के बीच बुलाकर कार्य प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया। साथ ही संबंधित बीएओ एवं पर्यवेक्षकों से वार्ता कर जनगणना कार्य में तेजी लाने तथा सतत निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


