सुपौल : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला अधिकारी ने वीरपुर में पेड़ लगाने का आयोजन किया। संरक्षण का संदेश देते हुए उन्होंने लोगों से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और बच्चों के नाम पर पौधे लगाने की सलाह दी।

सुपौल : पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

वीरपुर, एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय, अनुमंडलीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। एसडीएम नीरज कुमार ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से पृथ्वी को बचाने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और बच्चों के नाम पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान रेडक्रॉस सदस्य जिला परिषद अर्चना मेहता, पूर्व नगर अध्यक्ष वीरपुर गोपाल आचार्य, सुशील कुमार मेहता, मंटू खेरवाड़ा, विनोद महतो, बबन मेहता,पवन मेहता आशीष देव ,जॉली खान, नारायण पासवान ,दुर्गा नंद , सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।