
धनतेरस पर हुई धनवर्षा, शोरूम में उमड़े ग्राहक
संक्षेप: त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता धनतेरस पर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। इस बीच धनतेरस पर
त्रिवेणीगंज, निज संवाददाता धनतेरस पर शनिवार को बाजार गुलजार रहा। इस बीच धनतेरस पर जमकर धन की वर्षा हुई। लोगों ने अपनी आवश्यकताओं के अनुसार जमकर खरीदारी की। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष भी बाजारों में अच्छी-खासी रौनक रही। सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, बाइक, टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक्स, फर्नीचर आदि सामानों की जमकर बिक्री हुई। बर्तन दुकानों के अलावा अलग-अलग शोरूम में भी खरीदारी को भीड़ उमड़ी। झाड़ू सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी को लेकर लोग बाजार पहुंचे। ज्यादातर लोगों ने पहले से बुकिंग कराए गए अपने सामानों को घर ले गए। फाइनेंसिंग सुविधा का लोगों ने जमकर फायदा उठाया।

शून्य से लेकर मामूली डाउनपेमेंट पर सामान मिलने के चलते ज्यादातर लोग मंहगें सामानों की खरीदारी फाइनेंस पर खरीदते नजर आए। बर्तन दुकानों में भी लोगों की लगी रही भीड़ धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा काफी पुरानी रही है। जो लोग महंगे सामान नहीं खरीद पाए या जिनके यहां पूर्व से ही महंगे सामान थे वे लोग धनतेरस पर्व को देखते हुए अंतिम समय में बर्तन खरीद कर काम चला रहे थे। धनतेरस पर इस बार भी लोगों ने पीतल, तांबा, कांसा और स्टील के बर्तनों की खूब खरीदारी की। ग्राहकों की भीड़ की संभावना को देखते हुए बर्तन दुकानदारों ने दुकानों में बर्तनों के माल की अच्छी तैयारी कर रखी थी जिसे लेकर दुकान सड़क पर आ गई थी। बाजार के आभूषण दुकानों में भी अच्छी-खासी भीड़ दिखी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




