Devotional Celebration of Shri Krishna Janmashtami in Kishanpur सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह, भक्ति में डूबे, Supaul Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsDevotional Celebration of Shri Krishna Janmashtami in Kishanpur

सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह, भक्ति में डूबे

किशनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। क्षेत्र के विभिन्न ठाकुड़बारी और मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। भक्तों ने श्री कृष्ण और राधा की पूजा की और सुख समृद्धि की कामना की। कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौलMon, 18 Aug 2025 05:18 AM
share Share
Follow Us on
सुपौल : जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह, भक्ति में डूबे

किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धापूर्वक रविवार को मनाया गया। जन्माष्टमी त्योहार को लेकर क्षेत्र में माहौल भक्ति मय बना रहा। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ठाकुड़बारी और श्रीकृष्ण मंदिरों में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। किशनपुर बाजार स्थित देवघारा में श्रीकृष्ण, सुदामा, राधा, नन्द बाबा सहित देवी-देवताओं का प्रतिमा स्थापित की गई है। भक्तों ने श्री कृष्ण-राधा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि का कामना की। प्रखंड क्षेत्र के नौआबाखर में कृष्ण मंदिर में भगवान कृष्ण के साथ-साथ अन्य देवी देवताओं की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है । नरही शिवपुरी स्थित धीरा बाबा अखराहा ठाकुड़ बारी, अंदौली, सिंगिआवन, सुखासन, मौजहा, दुबियाही, परसामाधो आदि जगहों पर देवी ,देवताओ की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से पूजा अर्चना की जा रही है।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर पुरे दिन माहौल भक्तिमय हो गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।