Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsDevastating Fire in Supaul Four Families Lose Homes and Livelihoods
सुपौल : शॉट सर्किट से लगी आग में चार परिवार के आठ घर राख

सुपौल : शॉट सर्किट से लगी आग में चार परिवार के आठ घर राख

संक्षेप:

सुपौल के तेलवा पंचायत में एक भीषण आग ने चार परिवारों के आठ घरों को नष्ट कर दिया। आग शॉट सर्किट के कारण लगी, जिससे 15 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ। प्रभावित परिवार पहले ही बाढ़ से विस्थापित हो चुके थे। अब उन्हें ठंड में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ेगा।

Sun, 30 Nov 2025 01:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के तेलवा पंचायत के बेला टोला वार्ड 1 में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गयी। मो. राजो के घर से उठी आग की लपटें पलक झपकते ही पड़ोस के तीन अन्य परिवार के घरों को भी अपने चपेट में ले ली। आनन-फानन में राजन जिलाध्यक्ष ई. विद्याभूषण ने सदर एसडीएम और दमकल विभाग को इसकी खबर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक चार परिवार के आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

फायर कर्मियों ने बताया कि आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। प्रत्यक्षदर्शी ई. विद्याभूषण ने बताया कि मो. राजो के घर से आग की लपटें उठी और काफी तेजी से मो. मुमताज, मो. अदुद और मो. मिन्नत के घरों तक पहुंच गई। दोपहर के समय के घर के लोग खेत में काम कर रहे थे जिसके चलते सामान बाहर नहीं निकाल पाए और व्यापक क्षति हो गई। बताया कि आग में 10 बकरियां, फर्नीचर, नगद, अनाज, कपड़ा सहित कई जरूरी कागजात भी जलकर राख में तब्दील हो गया। लोगों के मुताबिक करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपति के नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। अगलगी के बाद राख की ढेर को निहार रहे पीड़ितों का दर्द बातचीत में छलक गया। मुमताज, मो. अदुद, राजो और मिन्नत ने बताया कि बाढ़ में विस्थापित होकर पूर्वी कोसी तटबंध पर शरण लिए थे। पहले ही काफी कुछ गंवा चुके थे। बड़ी मेहनत से पूर्वी कोसी तटबंध पर घर बनाकर रह रहे थे। लेकिन शनिवार की आग में न सिर्फ उनके घर जले बल्कि अरमान भी खाक हो गया। ठंड का सीजन है, घर नहीं होने से खुली आसमान के नीचे रहना और फिर से घर में एक-एक समान जुटाना, उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कहा कि ऐसा लगता है कि अल्लाह ताला उनलोगों से खफा हो गए हैं। जिसका नतीता है कि कुपित होकर उनसे सारा कुछ छीन लिए और उन्हें रोड पर ला दिया। अब खाएंगे क्या और बच्चों को ठंड से बचाने के लिए क्या पहनाएंगे। आग में सबकुछ तबाह हो गया है। कुछ समझ नहीं आ रहा, करें तो क्या करें?