ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार सुपौलमृतक के आश्रितों को मिले दस हजार रुपए

मृतक के आश्रितों को मिले दस हजार रुपए

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हृदयनगर पंचायत में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता और पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर रान ने की। धरना में प्रवासी मजदूरों की स्थिति और उन्हें...

मृतक के आश्रितों को मिले दस हजार रुपए
हिन्दुस्तान टीम,सुपौलSun, 14 Jun 2020 12:17 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हृदयनगर पंचायत में धरना दिया। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता और पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर रान ने की। धरना में प्रवासी मजदूरों की स्थिति और उन्हें दी जाने वाली सरकारी सहायता पर चर्चा की गई।

कार्यकर्ताओं ने सरकार से मरने वाले प्रवासी मजदूर के आश्रितों को 10 हजार की तत्काल सहायता देने, छह महीने तक हर माह 7500 रुपए की सहायता देने, मरने वाले प्रवासी मजदूर के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने, घर लौटने की चाहत रखने वाले प्रवासी मजदूरों को सरकार द्वारा घर तक पहंुचाने की व्यवस्था करने, प्रवासी मजदूरों के मौत के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग की गई। धरना में कार्यकर्ताओं ने केन्द्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला। मौके पर देव कुमार राम, उमा देवी, आरहनिया देवी, रीना देवी, योगेंद्र राम, नागेश्वर राम, कुशेश्वर राम, मनोज राम, पृथ्वी राम, सदानंद राम, अशोक राम, विजय राम, कारी राम, वीरेन्द्र राम आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें