
सुपौल : दाहूपट्टी में सरकारी छतदार चबूतरा तोड़ने के मामले की हुई जांच
सरायगढ़ के दाहूपट्टी गांव में महादलित बस्ती में बने छतदार चबूतरे को जेसीबी से तोड़ने के मामले में सीओ और थाना अध्यक्ष ने जांच की। यह चबूतरा 2016 में सरकारी जमीन पर बना था, जिसे विद्यानंद मेहता ने अतिक्रमण किया था। ग्रामीणों की शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।
सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के झिल्लाडुमरी पंचायत के दाहूपट्टी गांव के वार्ड 7 में महादलित बस्ती में सरकारी जमीन में बनाया गया छतदार चबूतरा को एक व्यक्ति द्वारा जेसीबी मशीन से तोड़ दिए जाने को लेकर रविवार को सीओ और थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले का जांच किया। बताया जाता है कि साल 2016 में तत्कालीन मुखिया द्वारा दाहुपट्टी गांव में महादलित बस्ती के सरकारी जमीन में छतदार चबूतरा का निर्माण कार्य कराया गया था। जिसे दाहुपट्टी गांव के विद्यानंद मेहता द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। अतिक्रमण को लेकर महादलित बस्ती के लोगों ने काफी विरोध किया था।
लेकिन बाद में विद्यानंद मेहता सहित अन्य लोगों द्वारा शनिवार को जेसीबी मशीन चलाकर छतदार चबूतरा को तोड़ दिया गया। जिसकी शिकायत महादलित बस्ती के ग्रामीणों द्वारा सीओ और भपटियाही थाना पुलिस को किया गया। इसके बाद रविवार को सीओ धीरज कुमार और भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच किया।सीओ धीरज कुमार ने बताया कि छतदार चबूतरा का निर्माण साल 2016 में किस योजना से की गई थी। इसकी जांच की जा रही है। जांचों उपरांत छतदार चबूतरा को तोड़ने वाले व्यक्ति के विरुद्ध छतदार चबूतरा की क्षतिपूर्ति राशि की वसूल की जाएगी। राशि जमा नहीं करने के बाद भपटियाही थाना में प्राथमिक की दर्ज की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




