सुपौल : रात्रिकालीन ट्रेन की मांग तेज
सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। जोगबनी-सहरसा रेलखंड पर रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यवसायियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुपौल के सांसद दिलेश्वर कामैत तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस दिशा में पहल करने की अपील की है।

रात्रिकालीन ट्रेन की मांग
यात्रियों का कहना है कि कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लाखों लोगों को रात के समय राजधानी पटना और अन्य प्रमुख शहरों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा उपलब्ध नहीं है। वर्तमान में जोगबनी से दानापुर के लिए संचालित ट्रेन दरभंगा मार्ग से चलती है और शाम तक दानापुर पहुंच जाती है। इसके बाद यात्रियों के पास रात्रिकालीन यात्रा का कोई प्रभावी विकल्प नहीं बचता। रेल यात्रियों ने सुझाव दिया है कि दानापुर से रात करीब आठ बजे बरौनीझ्रसहरसा मार्ग होते हुए जोगबनी तक ट्रेन का परिचालन कराया जाए।
सुपौल के लिए लाभ
स्थानीय लोगों के अनुसार रात्रिकालीन ट्रेन शुरू होने से सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया और आसपास के क्षेत्रों के हजारों विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने से रेलवे के राजस्व में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। लोगों ने रेल मंत्रालय से जल्द सकारात्मक निर्णय लेते हुए वर्षों पुरानी इस मांग को पूरा करने और क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
मांग और लाभ
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।