Supaul News: सुपौल : एक ही मौजा में दो डिग्री कॉलेज के उद्घाटन को लेकर डीएम को दिया आवेदन
Supaul News: किशनपुर में डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन किया गया है। प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार ने डीएम को आवेदन देकर कॉलेज के स्थान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि कॉलेज सरायगढ़ प्रखंड में खोला गया है, जो किशनपुर प्रखंड के छात्रों के लिए उचित नहीं है। गुणवत्ता और सुरक्षा के लिए उचित स्थान पर कॉलेज खोलने का अनुरोध किया है।

Supaul News: किशनपुर, एक संवददाता। सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रखंडों में छात्र छात्राओं को बेहतर सुविधा देने के उदेश्य से डिग्री कालेजों का उद्घाटन किया गया है। जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष जय प्रकाश कुमार ने डीएम को आवेदन देकर उचित कार्रवाई का अनुरोध किया है।
कॉलेज का स्थान
उन्होंने डीएम को दिए आवेदन में कहा है कि अखबार व सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी अनुसार सरकार के द्वारा खोले गए डिग्री कॉलेज में किशनपुर को दिए गए डिग्री कॉलेज, किशनपुर प्रखंड क्षेत्र में ना खोलकर सरायगढ़ प्रखंड के चांदपीपर पंचायत के राजस्व ग्राम चांदपीपर संख्या 60 में खोला गया है। जबकि सरायगढ़ प्रखंड के लिए आवंटित डिग्री कॉलेज भी चांदपीपर में ही खोला गया है। जहां दोनों कॉलेज की दूरी डेढ़ किलोमीटर है।
निवासियों की स्थिति
उन्होंने बताया कि जिस समय सरायगढ़ प्रखंड किशनपुर प्रखंड में समाहित था, उस समय बौराहा पंचायत के कोसी प्रभावित कमलदाहा मौजा थाना नंबर 87 के निवासियों को चांद पीपर मौजा के थाना नंबर 60 में पुनर्वासित किया गया था। जहां पर कॉलेज का उद्घाटन किया गया है। कहा कि उद्घाटित कॉलेज यातायात व सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी उचित जगह पर नहीं है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को सुगम व सुलभ सुविधा भी नहीं मिल पाएगी।
भूमि की उपलब्धता
जबकि उपरोक्त जगह किशनपुर प्रखंड व अंचल क्षेत्र से बाहर सरायगढ़ प्रखंड में अवस्थित है। जबकि किशनपुर प्रखंड मुख्यालय प्रखंड के मध्य में अवस्थित है। ऐसे में उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर में जमीन तथा मकान भी उपलब्ध है। वहीं उच्च विद्यालय अभुआर के मुख्य सड़क किनारे भी पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। जहां डिग्री कॉलेज का सुगमता पूर्वक संचालन किया जा सकता है। इसको लेकर स्वयं या किसी निष्पक्ष पदाधिकारी से जांच करवाकर स्थल परिवर्तन कर बच्चों के हित में निर्णय लेने का अनुरोध किया है。
प्रश्न उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


