Supaul News: सुपौल : डीडीसी ने टॉयलेट क्लीनिक व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का किया निरीक्षण

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

Supaul News: सुपौल में डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने किशनपुर प्रखंड में टॉयलेट क्लीनिक और प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रसंस्करण, ग्रामीण सुविधाओं और जीविका दीदियों के प्रशिक्षण का जायजा लिया। डीडीसी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने का निर्देश दिया।

सुपौल : डीडीसी ने टॉयलेट क्लीनिक व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का किया निरीक्षण
सुपौल : डीडीसी ने टॉयलेट क्लीनिक व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का किया निरीक्षण

Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने गुरुवार को किशनपुर प्रखंड में क्रियाशील टॉयलेट क्लीनिक एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लास्टिक कचरा प्रसंस्करण एवं टॉयलेट क्लीनिक के माध्यम से ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

प्लास्टिक कचरा प्रसंस्करण

प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई के निरीक्षण के दौरान विभिन्न पंचायतों से प्राप्त पॉलीथिन, प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक बोतल आदि के प्रसंस्करण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने इकाई में संधारित पंजियों की भी जांच की। बताया गया कि प्राप्त प्लास्टिक कचरे को अलग-अलग करने के बाद इच्छुक लोगों को बिक्री की जाती है। इससे प्राप्त राशि बैंक खाते में जमा की जाती है।

पर्यावरण संरक्षण के प्रयास

डीडीसी ने कहा कि प्लास्टिक कचरे का पुनर्चक्रण होने से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इसके पुन: उपयोग को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने इस कार्य को और व्यापक स्तर पर संचालित करने का निर्देश दिया। टॉयलेट क्लीनिक के निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने जीविका दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। बताया गया कि जीविका दीदियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जीविका दीदियों का प्रशिक्षण

आने वाले समय में गांवों में ही जीविका दीदियों के माध्यम से टॉयलेट क्लीनिक की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। डीडीसी ने इस गतिविधि का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को टॉयलेट से संबंधित कार्यों के लिए गांव में ही त्वरित सुविधा मिल सके। इस दौरान परिसर में फलदार पौधे भी लगाए गए। मौके पर जिला समन्वयक सोनम कुमारी, प्रखंड समन्वयक एवं यूनिसेफ के कर्मी मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने किस प्रखंड का निरीक्षण किया?−
डीडीसी इंद्रवीर कुमार ने किशनपुर प्रखंड का निरीक्षण किया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : डीडीसी ने टॉयलेट क्लीनिक व प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का किया निरीक्षण