Supaul News: सुपौल : 16 साल से भवन का इंतजार, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

हिन्दुस्तान, सुपौल
share

Supaul News: किशनपुर में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला में 104 बच्चों के पढ़ाई के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। स्कूल की स्थापना के 16 साल बाद भी भवन नहीं मिला है। बच्चे फर्श पर बैठकर पढ़ते हैं। शिक्षकों के लिए भी कार्य करना कठिन हो गया है। भूमि के अभाव में स्कूल का संचालन सामुदायिक भवन के दो कमरों में हो रहा है।

Supaul News: सुपौल : 16 साल से भवन का इंतजार, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं

Supaul News: किशनपुर, एक संवाददाता। जिस स्कूल में 104 बच्चों के भविष्य की नींव मजबूत करने की जिम्मेदारी है, वहां पढ़ाई के लिए जगह तक नसीब नहीं है। एक ही कमरे में कक्षा एक से पांच तक की पढ़ाई, बच्चों के बैठने के लिए बेंच-डेस्क नहीं और उसी कमरे में स्कूल का कार्यालय। ऐसे हालात में शिक्षक पढ़ाएं भी तो कैसे और बच्चों पर ध्यान दें भी तो कितना। यह स्थिति शिवपुरी पंचायत के थरविट्टा वार्ड 7 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय मुसहरी टोला की है।

स्कूल की स्थापना

वर्ष 2010 में स्थापना के बाद 16 साल बीत गए, लेकिन स्कूल को अब तक अपनी जमीन और भवन नहीं मिल सका है। स्कूल का संचालन सामुदायिक भवन के दो कमरों में हो रहा है। इनमें से एक कमरा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए है, जबकि दूसरे कमरे में 104 बच्चों की पांच कक्षाओं के साथ कार्यालय भी चलाया जा रहा है। जगह की कमी के कारण अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को एक ही कमरे में फर्श पर बैठाकर पढ़ाना शिक्षकों की मजबूरी बनी हुई है। कमरा बच्चों से भर जाने के बाद कई बच्चे बरामदे पर बैठकर पढ़ते हैं। भीड़ के कारण ब्लैक बोर्ड तक पहुंचना और सभी बच्चों को एक साथ समझाना भी चुनौती बन जाता है।

शिक्षकों की समस्याएं

स्कूल के एचएम मो मनजारुल हक ने बताया कि कक्षा एक में 12, कक्षा दो में 32, कक्षा तीन में 19, कक्षा चार में 24 और कक्षा पांच में 17 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल में चार शिक्षक और एक शिक्षिका पदस्थापित हैं। भवन के अभाव में शिक्षकों को भी पढ़ाई के साथ कार्यालय संबंधी काम निपटाने में परेशानी होती है। कभी बरामदे तो कभी उसी कक्षा-कक्ष में कार्यालय का काम करना पड़ता है।

स्थायी भवन की आवश्यकता

स्कूल की स्थापना के 16 साल बाद भी जमीन उपलब्ध नहीं होना भवन निर्माण की राह में सबसे बड़ी बाधा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इतने लंबे समय में स्कूल को अपनी जमीन नहीं मिल सकी तो आखिर बच्चे कब तक फर्श पर बैठकर पढ़ते रहेंगे। इस संबंध में प्रभारी बीईओ कमलेश कुमार राय ने बताया कि स्कूल के लिए अब तक विभाग को जमीन उपलब्ध नहीं कराई गई है। जमीन उपलब्ध होते ही भवन निर्माण की कार्रवाई की जाएगी。

अकसर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्कूल में कितने बच्चे पढ़ रहे हैं?−
स्कूल में 104 बच्चे पढ़ रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsसुपौलSupaul News: सुपौल : 16 साल से भवन का इंतजार, एक कमरे में चल रहीं पांच कक्षाएं