तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपती घायल, चालक फरार
किशनपुर के अंदौली पंचायत में बुधवार को एक दंपती सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोहर यादव और उनकी पत्नी विमला देवी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां विमला देवी को सिर में गंभीर चोट आई है।

किशनपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंदौली पंचायत के वार्ड एक में बुधवार दोपहर करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंदौली निवासी मनोहर यादव अपनी पत्नी विमला देवी के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंदौली मोड़ के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उनकी गाड़ी में जोरदार ठोकर मार दी।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सहायता प्रदान करते हुए आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनपुर पहुंचाया। स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि विमला देवी के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि मनोहर यादव को भी शरीर के कई हिस्सों में चोटें लगी हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार तेज गति से आ रहा था और लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


