रश्वित मांगे जाने की डीएम से की शिकायत
Newswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
सुपौल में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने पथ प्रमंडल कार्यालय में कार्यरत लिपिक के खिलाफ डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि कर्मी काम करने के बदले रिश्वत मांगते हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

सुपौल। कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव ने शनिवार को पथ प्रमंडल कार्यालय में कार्यरत लिपिक के खिलाफ डीएम सावन कुमार को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में प्रमोद ने कहा है कि पथ प्रमंडल कार्यालय में लंबे समय से जमे कर्मी काम करने के बदले रश्वित की मांग करते हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है। रश्वित नहीं देने पर काम में बिना वजह देरी की जाती है। इस बाबत उन्होंने जिला पदाधिकारी से मामले की जांच कराते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:रश्वित मांगे जाने की डीएम से की शिकायत
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


