युवा-महिलाओं को पार्टी में लाएं आगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर डाक बंगला परिसर में रविवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

युवा-महिलाओं को पार्टी में लाएं आगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें

राघोपुर, एक प्रतिनिधि राघोपुर डाक बंगला परिसर में रविवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता राघोपुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर ने की। इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम का पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और उन्हें जनहित में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 'सृजन साथी अभियान' के माध्यम से सदस्यता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया और युवाओं व महिलाओं को पार्टी में आगे लाने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक का संचालन

जहां राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जमील अनवर टुन्ना ने बैठक का संचालन किया। 'संगठन सृजन अभियान सह स्वागत एवं संवाद कार्यक्रम' को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अनुपम जी ने सभी कार्यकर्ताओं की बातों को ध्यान से सुना और उनके सवालों के संतोषजनक उत्तर दिए। कई नेताओं ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पहली बार इस स्तर का कोई नेता पंचायत अध्यक्षों के साथ खुलकर संवाद कर रहा हो। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि अनुपम के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कोसी क्षेत्र में एक बार फिर मजबूती से खड़ी होगी।

नई ऊर्जा और संवाद

राघोपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मो जमील अनवर उर्फ टुन्ना ने बताया कि यह बैठक हमारे कार्यकर्ताओं के लिए एक नई ऊर्जा लेकर आई है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनुपम का मार्गदर्शन और उनका खुला संवाद हमें संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है। हम 'सृजन साथी अभियान' के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे और युवाओं व महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अनुपम जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कोसी क्षेत्र में अपनी खोई हुई पहचान वापस हासिल करेगी और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी। वही बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 'सृजन साथी अभियान' पर विस्तार से चर्चा हुई। अनुपम जी ने सदस्यता अभियान में तेजी लाने का आह्वान किया। प्रखंड के कार्यकर्ताओं और कई पंचायत अध्यक्षों ने भी बैठक में अपने विचार रखे। यह निर्णय लिया गया कि युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। अनुपम जी ने निर्देश दिया कि प्रत्येक पंचायत से दस-दस युवाओं को चिन्हित कर आगामी आंदोलनों से जोड़ा जाए। बैठक में परमेश्वरी सिंह यादव, हरिहर यादव, राधा गुप्ता ,महेश पांडेय,शत्रुघ्न चौधरी, विश्वनाथ सर्राफ, रमेश कुमार यादव, विजय ठाकुर, प्रदीप कुमार दास, ब्रजेश कुमार, दुर्गा प्रसाद चौधरी, दीपक चौधरी, बौआ लाल मंडल, लालदेव स्वर्णकार, मोहम्मद लुकमान, मनीष जायसवाल, सुरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बैठक की अध्यक्षता किसने की?
बैठक की अध्यक्षता राघोपुर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष जमील अनवर ने की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।