Hindi NewsBihar NewsSupaul NewsCold Weather Causes Surge in Respiratory Illnesses in Supaul
सुपौल : 30 फीसदी बढ़े सांस और सर्दी-जुकाम के मरीज

सुपौल : 30 फीसदी बढ़े सांस और सर्दी-जुकाम के मरीज

संक्षेप:

सुपौल में ठंड और शुष्क मौसम के कारण सर्दी-जुकाम और सांस संबंधी रोगों में वृद्धि हुई है। सरकारी अस्पतालों में पिछले दस दिनों में मरीजों की संख्या 30 प्रतिशत बढ़ गई है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है, और अस्पतालों में रोजाना 700 तक मरीज पहुंच रहे हैं।

Nov 30, 2025 01:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुपौल
share Share
Follow Us on

सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। कभी ठंडा तो कभी मौसम शुष्क रहने के कारण सर्दी-जुकाम और सांस संबंधित रोगों की चपेट में लोग आने लगे हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी के आंकड़े बताते हैं कि पिछले दस दिन में सर्दी-जुकाम के मरीज 30 फीसदी बढ़े हैं। सांस रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। डॉक्टरों के मुताबिक, तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण लोग बुखार, त्वचा रोग और अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। सदर अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या 700 तक पहुंच गई है। मरीजों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण मरीज बढ़ गए हैं। इसमें सांस के साथ-साथ फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रह रही है। सदर अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक हर रोज करीब साढ़े छह सौ से सात सौ तक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। पिछले सप्ताह ओपीडी में औसतन पांच सौ मरीज इलाज के ओपीडी आते थे। सदर अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जेके सिंह ने बताया कि मौसम में परिवर्तन से हड्डी के जोड़ों में दर्द की शिकायत लेकर अधिक मरीज आ रहे हैं। जनरल फिजिशियन डॉ. राजाराम गुप्ता ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बीमारी से ग्रसित मरीजों की संख्या पिछले तीन दिनों से बढ़ गई है। बीपी वाले मरीज ज्यादा सतर्क रहें: शहर के फिजिशियन डॉ. राजाराम गुप्ता ने बताया कि जिन मरीजों को हाई बीपी की शिकायत है। वह ठंड से बचकर रहें और बीपी को कंट्रोल में रखें। धूप निकलने से गुरुवार को न्यूनतम पारा में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बदलते मौसम में सबसे बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। बड़ी संख्या में बच्चे निमोनिया, सर्दी और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। हाल यह है कि शिशु रोग ओपीडी में रोजाना 80 से 90 बच्चे प्रतिदिन मौसमी बीमारी से पीड़ित होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। करीब एक चौथाइ बच्चे निमोनिया और बुखार से पीड़ित रहते हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार रात से ही तापमान में कमी आएगी। फिलहाल रात का तापमान जिले में 15 से 16 डिग्री के बीच बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिक इसके सुमन ने बताया कि आसमान साफ रहने की वजह से कोहरा घना रहेगा। बताया कि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक आने की संभावना है जिससे ठंड में बढ़ोतरी होगी। साथ ही पछुआ हवा की गति में आंशिक बढ़ोतरी होने का अनुमान है। उधर, मंगलवार की शाम होते ही घना कोहरा छाने लगा। इससे विजिबलिटी घट गई और वाहन चालकों को पीली लाइट जलाकर जाना पड़ा।