सुपौल : तापमान में उतार चढ़ाव के बीच गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
सुपौल में ठंड बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों की बिक्री में तेजी आई है। लोग गर्म कपड़े खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ रहे हैं। बच्चों के कपड़ों की मांग बढ़ गई है और फुटपाथ पर भी गर्म कपड़ों की बिक्री हो रही है। दुकानदार नई डिजाइनों के साथ ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।
सुपौल, एक प्रतिनिधि। जिले में मौसम उतार-चढ़ाव के बीच ठंड पहले से अब बढ़ने लगी है। कभी हवा की गति तेज तो कभी धीमी बह रही है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव के बीच दिन में तेज धूप खिलते हैं, वहीं फिर मौसम बदलने के साथ तापमान शुष्क हो जाती है। ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से निकल रहे है। ऐसे में खासकर बच्चों की कपड़ों की बिक्री बढ़ गई है। वैसे युवा भी अपने लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। ठंड में वृद्धि होते ही गर्म कपड़ों की खरीदारी हर तरफ बढ़ गई है।
शहर कई अस्थाई दुकानों पर भी गर्म कपड़े की बिक्री बढ़ गई है। जहां कंबल, स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, दस्ताना, इनर के अलावा कंबल की मांग भी काफी बढ़ गई है। कपड़ा विक्रेता ने कहा कि छोटे बच्चों के गर्म कपड़े ज्यादा बिक रहे हैं। हालांकि ठंड जैसे-जैसे बढ़ने लगी है, उसी तरह अब गर्म कपड़ों की बिक्री में भी तेजी आने लगी है। वहीं फुटपाथ पर भी दो सौ से लेकर पांच सौ और एक हजार तक में स्वेटर,जैकेट व फेंसी गर्म कपड़े बेची जा रही है। ब्रांडेड और नॉन ब्रांइडेड दोनों तरह के कपड़े बाजार में मौजूद हैं। बाजार में नए फैशन के गर्म कपड़ों से भर गए हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए डिजाइशन की गर्म कपड़े की खूब स्टॉक कर रही हैं। फुटपाथ पर सजने वाली अस्थायी दुकानों में भी काफी चहल-पहल नजर आ रही है। ये दुकानें आमतौर पर हर साल ठंड के मौसम में गांधी मैदान के समीप सड़क किनारे गर्म कपड़े की दुकाने सजती हैं,और कम कीमत पर ऊनी कपड़े उपलब्ध कराने के कारण भी क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग यहां खरीदारी करने लिए पहुंचते हैं। फुटपाथ दुकानदारो का कहना है की इस बार सर्दी थोड़ी देरी से शुरू हुई है। लेकिन जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है, ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। कहा की स्थानीय ग्राहक ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी लोग यहां गर्म कपड़े की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि इस साल ना सिर्फ क्वालिटी में सुधार देखने को मिल रहा है, बल्कि स्थानीय बाजारों में कीमतें भी अपेक्षाकृत संतुलित हैं। हालांकि ब्रांडेड दुकानों में दाम थोड़े अधिक हैं, लेकिन फुटपाथ और छोटे दुकानदार कम कीमत में अच्छी क्वालिटी की गर्म कपड़े लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




